KORBA : नगर निगम कोरबा का पहला सुशासन तिहार शिविर 07 मई को कोरबा जोन में लगेगा, क्रमशः सभी जोन में लगायें जायेंगे शिविर

              राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सुशासन तिहार शिविरों के आयोजन हेतु जारी किया आदेश, बनाये गये जोनवार प्रभारी, जिले के विभिन्न विभागों के  भी काउंटर शिविर में होंगे स्थापित

              कोरबा (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार-2025 का आगाज शुक्रवार 01 मई से होने जा रहा है, नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सुशासन तिहार का वृहद आयोजन अपने सभी जोन में क्रमबद्ध रूप से निर्धारित तिथियों में किया जायेगा तथा निगम का पहला शिविर 07 मई को कोरबा जोन कार्यालय में प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक आयोजित होगा। राज्य शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने सुशासन तिहार शिविरों के आयोजन हेतु आदेश जारी कर जोनवार प्रभारी        अधिकारियों की नियुक्ति करते हुये शिविरों का सफल आयोजन करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। उन्होने जिले के विभिन्न विभागों को शिविर आयोजन की सूचना देते हुये विभागों के काउंटर शिविर में स्थापित किये जोन को कहा है।

              प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जायेगा, इस आयोजन के तहत विभिन्न जोन में  ’’ सुशासन तिहार शिविर ’’ लगाये जायेंगे, जहाॅं पर विभिन्न शासकीय योजनाओ के संबंध में व्यापक जनजागरूकता, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभों का वितरण, शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 01 माह के भीतर निराकरण तथा प्रत्येक आवेदन को उसके आवेदन के निराकरण की सूचना दिये जाने की कार्यवाही संपादित कराई जायेगी। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र आमनागरिकों से प्राप्त किये जायेगे तथा उन पर निर्धारित समयसीमा के अंदर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

              07 मई को कोरबा जोन कार्यालय में शिविर

              सुशासन तिहार-2026 के नगर निगम कोरबा के नोडल अधिकारी अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा एवं सहायक नोडल अधिकारी उपायुक्त श्री पवन वर्मा ने बताया कि आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय द्वारा शिविर आयोजन हेतु जारी आदेश के अनुसार कोरबा जोन में 07 मई को सुशासन तिहार शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार टी.पी.नगर जोन में 11 मई को, कोसाबाड़ी जोन में 13 मई को, पं.रविशंकर शुक्लनगर जोन में 15 मई को, बालको जोन में 20 मई को, दर्री जोन में 22 मई को तथा सर्वमंगलानगर जोन में 25 मई को सुशासन तिहार शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि प्रत्येक शिविर हेतु कार्यपालन अभियंता व सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों को शिविर का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जो अपने स्तर पर आवश्यक कर्मचारियांे की तैनाती शिविरों में करेंगे, आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायेंगे तथा शिविरों का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे। यह शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक आयोजित होंगे।

              जिले के विभिन्न विभागों के काउंटर होंगे स्थापित

              सुशासन तिहार शिविरों में नगर पालिक निगम केारबा के साथ-साथ जिले के राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा), उद्यान विभाग, कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण मर्यादित कम्पनी, समाज कल्याण विभाग, जिला शहरी विकास अभिकरण, परिवहन विभाग, जिला ई-गवर्नेेस आदि सहित अन्य विभागों के काउंटर स्थापित किये जायेंगे, जिनके द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित आवेदन पत्र आमजन से लिये जायेंगे तथा उनका समयसीमा में निराकरण किया जायेगा। 


                              Hot this week

                              कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से लगेंगे शिविर

                              कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर का लाभ उठाने नागरिकों...

                              KORBA : मातिनदाई बहुउद्देशीय सहकारी समिति झिनपुरी के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

                              कोरबा (BCC NEWS 24): मातिनदाई  बहुउद्देशीय   सहकारी समिति मर्यादित झिनपुरी पंजीयन...

                              KORBA : जनसमस्या निवारण शिविर हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति

                              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories