कोरबा: मामा के घर आई युवती से दुष्कर्म… आरोपी ने कहा- तुम्हारी मां की तबीयत खराब है, फिर ले गया अंबिकापुर

        पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी, युवती को झांसा देकर अंबिकापुर ले गया था।

        KORBA: कोरबा में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जशपुर की रहने वाली पीड़िता अपनी मामी के घर आई हुई थी। इसी दौरान उसके पहचान के युवक ने झांसा देकर जबरदस्ती की। आरोपी उसे अंबिकापुर भी ले गया और वहां 2 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला करतला थाना इलाके का है।

        जानकारी के मुताबिक, पीड़िता रामपुर में अपनी मामी की डिलीवरी के समय मदद करने पहुंची थी और 1 महीने रूकी थी। इसी दौरान जब वह सामान लेने दुकान जा रही थी तभी उसकी पहचान के लड़के शिव मिंज ने उसका रास्ता रोका। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि, तुम्हारी मां की तबीयत खराब है और तुम्हे लेने आया हूं। झांसे में लेकर आरोपी ने पीड़िता को जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया।

        अंबिकापुर भी ले गया आरोपी

        प्यार और शादी का झांसा देकर आरोपी उसे अंबिकापुर भी ले गया। जहां 2 महीने तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता अपने घर पहुंची। मां-पिता को आपबीती बताने के बाद 14 जुलाई को करतला थाने में इसकी शिकायत की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर 24 घंटे में आरोपी शिव मिंज को जशपुर से धर दबोचा। आरोपी को कोर्ट में पेशकर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories