शाम 5 बजे आयोजित होगा धार्मिक एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम
कोरबा (BCC NEWS 24): नमामि हसदेव सेवा समिति की ओर से भाद्रपद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 26 सितंबर 2026, शनिवार को हसदेव आरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे मां सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में होगा। समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर हसदेव आरती में सहभागी बनने का आह्वान किया है। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा कोरबा जिले की जीवनदायिनी हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों तथा अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों के प्रदूषण को कम करने, उनके संरक्षण और नदी तट के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी उद्देश्य के तहत प्रत्येक माह पूर्णिमा के अवसर पर मां सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर होने वाली हसदेव आरती में मुख्य यजमान के रूप में मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, कोरबा के अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट यजमान के रूप में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ, कोरबा तहसील के अध्यक्ष श्री नागेश गौराहा, अखिल भारतीय अघरिया समाज, कोरबा के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता श्री सुरेश कुमार पटेल, सर्व यादव समाज, कोरबा नगर के ब्लॉक अध्यक्ष श्री चोवा राम यादव तथा जिला न्यायालय, कोरबा के ग्रंथालय सचिव एवं अधिवक्ता श्री क्रान्ति श्रीवास उपस्थित रहेंगे। समिति की ओर से श्रद्धालुओं और नगरवासियों से हसदेव नदी के संरक्षण एवं स्वच्छता के इस प्रयास से जुड़ने की अपील की गई है। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा। नमामि हसदेव सेवा समिति ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 26 सितंबर को शाम 5 बजे मां सर्वमंगला मंदिर घाट पहुंचकर हसदेव आरती में सपरिवार सहभागी बनें और आयोजन को सफल बनाएं।

(Bureau Chief, Korba)







