Sunday, March 1, 2026

              KORBA : सुभाष चौक से घंटाघर तक मुख्य मार्ग को दिया जाएगा माडल स्वरूप, शहर की स्वच्छता व सुंदरता के साथ कोई कम्प्रोमाईज नहीं – आयुक्त

              • आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आमजन का किया आव्हान -शहर को साफ-सुथरा रखें, व्यवस्थाओं को बनाए रखें, न तो खुद गदंगी करें और न किसी को गदंगी करने दें
              • आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की अगुवाई में निगम की एक्शन टीम ने सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक किया पैदल मार्च, दर्जनों अवैध कब्जो ंसे मुक्त किए गए फुटपाथ पार्किंग व सड़क – जप्ती व अर्थदण्ड की हुई कार्यवाही, शहर को स्वच्छ रखने व व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाने लोगों को किया गया जागरूक

              कोरबा (BCC NEWS 24): आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने व व्यवस्थाओं की समग्र दुरूस्तगी कराने के साथ-साथ सुभाष चौक निहारिका से घंटाघर तक के मुख्य मार्ग को माडल स्वरूप दिया जाएगा तथा इस हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होने कहा कि शहर की स्वच्छता व सुंदरता के साथ किसी प्रकार का कम्प्रोमाईज नहीं होगा, मैं नागरिकबंधुओं का आव्हान करता हूॅं कि वे अपनी सम्पूर्ण भागीदारी शहर को साफ-सुथरा व व्यवस्थित बनाए रखने हेतु दें, कोरबा शहर आपका अपना शहर है, इसे स्वच्छ व व्यवस्थित रखें, न खुद गदंगी करें और न ही किसी को गदंगी करने दें। उन्होने आमजन से कहा कि शहर को स्वच्छ सुंदर स्वरूप देने में निगम अपनी सम्पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ कार्य करने हेतु अग्रसर है, बस जरूरत है तो आप सबके सहयोग की।

              अपने कोरबा शहर के लिए ’’ जो भी करें-बेहतर करें ’’ की मजबूत थीम के साथ निगम प्रशासन ने व्यवस्थाओं में सुधार हेतु अब धरातलीय स्तर पर ठोस कार्यवाही प्रारंभ कर दी है, जिसके त्वरित सकारात्मक परिणाम मुख्य मार्गो व सड़कों पर क्रमशः दृष्टिगोचर होने लगें हैं। इसी कडी में आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की अगुवाई में निगम की एक्शन टीम ने प्रातः 07 बजे से सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक पूरे लाव-लश्कर के साथ पैदल मार्च किया, इस दौरान एक्शन टीम ने दर्जनों अवैध कब्जों से फुटपाथ, पार्किंग एरियाज व सड़क को मुक्त कराया, वहीं अवैध कब्जाधारियों की सामग्री की जप्ती एवं अर्थदण्ड आदि की कार्यवाही भी टीम के द्वारा की गई। इस मौके पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों को भी कड़ा संदेश देते हुए कहा कि शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने व शहर की स्वच्छता हेतु अब धरातलीय स्तर पर ठोस कार्यवाही हो, केवल दिखाने के लिए या झूठी वाहवाही बटोरने के लिए न हो, परिणाम धरातल पर सबको दिखें, परिवर्तन दृष्टिगोचर हो, जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं सुधरें, अतः इस दिशा में पूरी इच्छाशक्ति के साथ बिना किसी पक्षपात के कार्यवाही करें।

              सड़क में मलवा व गदंगी पर एक्शन – भ्रमण के दौरान सुभाष चौक घंटाघर महाराणा प्रताप चौक मुख्य मार्ग पर स्थित गरिमा मेडिकल स्टोर्स, शरद मेडिकल स्टोर्स, प्रतिभा डेली नीड्स, इंडिया महासेल, मैचिंग प्लाजा, इसाफ स्माल फाईनेंस बैंक, ए.एस.बी.स्वल्पाहारगृह आदि प्रतिष्ठानों के सामने व आसपास, स्मृति उद्यान के सामने स्थित ठेले, नारियल पानी विक्रेताओं, पानठेलों एवं फलोद्यान के सामने की गई अव्यवस्था व गदंगी पर एक्शन लेते हुए संबंधितों को कड़ी हिदायत व जुर्माने आदि की कार्यवाही के निर्देश आयुक्त श्री पाण्डेय ने एक्शन टीम को दिए, साथ ही वहांॅ की तत्काल साफ-सफाई व सतत स्वच्छता बनाए रखने को कहा। इसके साथ ही उक्त अनेक स्थलों पर गिट्टी, रेत, ईंट आदि की डम्पिंग करने, मलवा फैलाने पर संबंधितों के नोटिस व अर्थदण्ड की कार्यवाही भी  की गई।

              डस्टबिन नहीं, प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग-लगा अर्थदण्ड

              उक्त सम्पूर्ण मार्ग पर भ्रमण के दौरान अनेक स्वल्पाहार ठेलों, फल ठेलों व अन्य दुकानों में डस्टबिन नहीं पाए गए, साथ ही उनके द्वारा दुकानों, ठेलो के आसपास कचरे बिखेरे जाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त श्री पाण्डेय ने संबंधितों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही के निर्देश दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने खुद भी कचरा उठाकर डस्टबिन में डाला तथा संबंधित लोगों द्वारा वहॉं की सफाई भी कराई गई। उन्होने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर को गंदा करने वालों व कचरा फैलाने वालों के साथ किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी

              अवैध विज्ञापन फ्लैक्स-नोटिस दें

              भ्रमण के दौरान पाया गया कि उक्त मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्थित विद्युत खंभों, सार्वजनिक सम्पत्तियों, बस स्टापस तथा दीवालों पर निगम द्वारा बनाई गई पेंटिग्स आदि में अवैध रूप से छोटे-छोटे विज्ञापन फ्लैक्स, विज्ञापन पर्चे आदि चिपकाकर सम्पत्ति विरूपण कतिपय संस्थानों द्वारा किया गया है, इसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त श्री पाण्डेय ने संबंधित संस्थानों को सम्पत्ति विरूपण नियम के तहत नोटिस जारी करने व तत्काल प्रभाव से इन अवैध विज्ञापन फ्लैक्स, पर्चो आदि को हटाए जाने के निर्देश   अधिकारियों को दिए।

              सुभाष चौक व घंटाघर स्थित डिवाईडर टं्रेगल का सौंदर्यीकरण

              आयुक्त श्री पाण्डेय ने सुभाष चौक से शिवाजीनगर जाने वाली सड़क के प्रारंभ में स्थित डिवाईडर टें्रगल व घंटाघर के समीप स्थित डिवाईडर टें्रगल में ग्रील लगाकर सुरक्षित करने एवं उसके सांदर्यीकरण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने घंटाघर से के.सी.सी. कालेज की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग में टूटी नाली का मरम्मत व नवनिर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने, बस स्टाप्स की मरम्मत कराने, गंजानंद सांई मंदिर के समीप रोड किनारे गारर्वेज व झाड़ियों की सफाई करने, सड़क के किनारे फुटपाथ में प्लास्टिक तानकर किए गए अतिक्रमण को हटाने, निगम के वाटर ए.टी.एम. के सामने से अवैध कब्जे को हटाने आदि के निर्देश भी अधिकारियो को दिए। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, उद्यान  अधीक्षक आनंद राठौर, उप अभियंता विनोद गोंड़ आदि के साथ कोसाबाड़ी जोन, स्वच्छता विभाग, उद्यान विभाग, राजस्व व अतिक्रमण शाखा के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories