कोरबा: जिले के शासकीय उद्यान रोपणी के आम फल बहार की होगी नीलामी…

            • रोपणी पोड़ी-लाफा की नीलामी 16 मार्च, रोपणी पटियापाली की नीलामी 20 मार्च, पताड़ी की 23 मार्च, पंडरीपानी की 24 मार्च एवं रोपणी नगोई की नीलामी 25 मार्च को

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के शासकीय उद्यान रोपणी के आम फलबहार की नीलामी वर्ष 2022-23 के लिए की जाएगी। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि शासकीय उद्यान रोपणी पोड़ी-लाफा विकासखंड पाली के आम फलबहार की नीलामी 16 मार्च 2023 को दोपहर 12 बजे की जाएगी। इसी प्रकार शासकीय उद्यान रोपणी पटियापाली विकासखंड करतला के आम फलबहार की नीलामी 20 मार्च को दोपहर 2 बजे, शासकीय उद्यान रोपणी पताड़ी विकासखंड कोरबा के आम फलबहार की नीलामी 23 मार्च को दोपहर 2 बजे, रोपणी पंडरीपानी विकासखण्ड कटघोरा के आमफल बहार की नीलामी 24 मार्च एवं रोपणी नगोई विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के आम फलबहार की नीलामी 25 मार्च को किया जाएगा। सहायक संचालक ने बताया कि जो भी व्यक्ति नीलामी मे बोली लगाकर आम फलबहार लेना चाहते है, नीलामी के पूर्व नीलामी के नियम व शर्ते तथा आम फलबहार का अवलोकन शासकीय उद्यानरोपणियो मे आकर कर सकते है। इच्छुक व्यक्ति शासकीय उद्यान अधीक्षक से संपर्क कर निर्धारित अमानत राशि नगद या बैंक ड्राफ्ट जो सहायक संचालक उद्यान जिला कोरबा के नाम से देय हो जमा कर आम फलबहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है। नीलामी प्रक्रिया की जानकारी के लिए शासकीय उद्यान रोपणी नगोई के उद्यान अधीक्षक श्री सर्वेश कुमार पटेल मो.नं. 8770947767, पण्डरीपानी के अधीक्षक श्री शिवनाथ सिंह पैंकरा मो.नं. 6266327047, उद्यान रोपणी पोड़ीलाफा के अधीक्षक श्री अर्जुन सिंह मरावी मो.नं. 9131902927, पटियापाली के अधीक्षक श्री डी.पी. मिश्रा मोबाइल नं. 9907905061 एवं शासकीय उद्यान रोपणी पताड़ी की अधीक्षक श्रीमती संजना बंजारे मो.नं. 7697678999 से संपर्क कर सकते हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें सभी काम : अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन प्रवेश द्वार, स्विमिंग पूल, नालंदा...

                          रायपुर : सशक्त नारी और युवा शक्ति के संकल्प से बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में राज्योत्सव का किया शुभारंभ,...

                          Related Articles

                          Popular Categories