KORBA: कुसमुण्डा क्षेत्र की बहनों को मिलेगा कोरबा के लोकप्रिय व दुलारे विधायक जयसिंह अग्रवाल को रक्षासूत्र बांधने का अवसर…

            कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल एवं राजस्व मंत्री के द्वारा आज दिनांक 07 सितम्बर 2023 दिन गुरुवार को कुसमुण्डा जोन में दो स्थानों पर रक्षा बंधन का कार्यक्रम रखा गया है। जिसके अंतर्गत वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला नगर के छोटा दशहरा मैदान पटेल मोहल्ला स्थान पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 11ः30 बजे तक तथा वार्ड क्र. 57 के प्रेमनगर के सतनाम भवन में दोपहर 12ः00 बजे से 02ः30 बजे तक रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री के कार्यालय प्रभारी सुरेश कुमार अग्रवाल ने कुसमुण्डा जोन अंतर्गत वार्ड क्र. 54 से वार्ड क्र. 59 तक के समस्त माता-बहनों को कोरबा के लोकप्रिय व दुलारे विधायक जयसिंह अग्रवाल को रक्षा सूत्र बांधने के लिए आमंत्रित किया है।


                          Hot this week

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          Related Articles

                          Popular Categories