कोरबा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गहरे तालाब में गिरी.. गाड़ी के डूबने से पहले मामा-भांजी को ग्रामीणों ने निकाला; छठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था युवक

            कोरबा: जिले के करतला के नवापारा रोगदा गांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन तालाब में जा समाया। मंगलवार शाम 5 बजे हुई इस दुर्घटना में वाहन में सवार मामा-भांजी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मामा रमेश सिंह ने शोर मचाया, जिसके बाद उनकी मदद करने के लिए ग्रामीण इकट्ठा हो गए और समय रहते मामा रमेश और 5 साल की भांजी को बचा लिया।

            जानकारी के मुताबिक, सक्ती जिले के ग्राम टैमर का निवासी रमेश सिंह छठी कार्यक्रम में शामिल होने अपनी बहन के गांव रोगदा आया हुआ था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वह शाम को अपने गृहग्राम वापस लौटने वाला था, इसी दौरान उसकी 5 साल की भांजी गाड़ी में घुमाने की जिद करने लगी। वो उसे गाड़ी में लेकर गांव के करीब पहुंचा ही था कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और तालाब में पलटी खाकर जा गिरी। रमेश ने मदद के लिए लोगों को आवाज लगाना शुरू किया।

            पानी में डूबी हुई स्कॉर्पियो।

            पानी में डूबी हुई स्कॉर्पियो।

            वहां से कुछ राहगीर गुजर रहे थे, जिन्होंने रमेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर उधर देखा, तो गहरे तालाब में स्कॉर्पियो गिरी हुई दिखाई दी। मामा-भांजी दोनों वाहन में फंसे हुए थे, लेकिन गाड़ी के डूबने से पहले लोगों ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला। वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी। रमेश और उसकी भांजी को चोट आई है। दोनों डरे-सहमे नजर आए, हालांकि लोगों ने राहत कि सांस ली कि किसी को कुछ नहीं हुआ। बाद में जेसीबी मशीन मंगवाकर स्कॉर्पियो को तालाब से बाहर निकाला गया। कुछ लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 और उरगा पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।


                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          Related Articles

                          Popular Categories