कोरबा: ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत… घर से काम करने निकला था, रास्ते में हादसा; भाग निकला ट्रेलर चालक

        कोरबा: जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वो काम करने के लिए जा रहा था। मगर रास्ते में हादसा हो गया है। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार शख्स को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही युवक की जान चली गई। हादसा हरदी बाजार थाना क्षेत्र में हुआ है।

        शंकर राम पटेल बलौदाबाजार जिले का रहने वाला था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। रोज की तरह वह शनिवार को भी काम करने के लिए बाइक से कोरबा के चौकाबूढ़ा जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

        हादसे के बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे।

        हादसे के बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे।

        बताया जा रहा है तेज रफ्तार ट्रेलर दीपका से बलौदाबाजार की ओर जा रहा था। उसी दौरान धतूरा के पास उसने युवक को टक्कर मारी। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला है। इधर, घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई थी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

        2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

        शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। परिजनों को भी इस बात की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। शंकर राम पटेल अपने माता-पिता का बड़ा बेटा था। शंकर राम पटेल के भी 2 बच्चे थे। जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन

                देशभक्ति, शौर्य और पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक भगत सिंह...

                रायपुर : शतरंज की बिसात पर भारत का डबल धमाका, ओपन में रजत और महिला वर्ग में कांस्य पदक

                46वें FIDE चेस ओलंपियाड में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, वित्त...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories