कोरबा: मरवाही से आए दंतैल हाथी ने कटघोरा वन मंडल में मचाई भारी तबाही, एक युवक को कुचला, धान और गन्ने की फसल नष्ट की

              कोरबा: जिले के कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में एक दंतैल हाथी ने सोमवार रात बड़ी तबाही मचाई। हाथी ने तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही धान और गन्ने की फसल को भी नष्ट कर दिया।

              यह दंतैल हाथी मरवाही से आया है। जिले में 53 हाथी अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। लेमरू रेंज में 39 हाथियों के झुंड ने नकिया में 7 किसानों की फसल नष्ट कर दी है। बालकों के दुधीटांगर में 13 हाथियों का एक झुंड विचरण कर रहा है।

              कुमुरा के गीतकुंवारी में धरमजयगढ़ वन मंडल से एक दंतैल हाथी पहुंचा है। इसने पहले कुम्हारीशानी में एक युवक को कुचलकर मार डाला था। इस घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत हैं।

              हाथी ने एक युवक को कुचल कर मार डाला

              हाथी ने एक युवक को कुचल कर मार डाला

              पानी टंकी, मकान सब तोड़ा

              ग्राम बीजाडांड़ में हाथी ने इंद्रपाल सिंह मरावी के मकान को तोड़ दिया। उनकी बाड़ी में गन्ने की फसल और एक टंकी को भी नष्ट किया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को जंगल की ओर भगाया। इसके बाद हाथी ने सुखाबहरा में भंवर सिंह और कन्हैया के मकानों को तोड़कर वहां रखा धान खा लिया।

              मकानों को भी क्षतिग्रस्त किया

              मकानों को भी क्षतिग्रस्त किया

              हाथियों से छेड़छाड़ न करने की अपील

              वन विभाग हाथियों पर लगातार नजर रख रहा है। विभाग ने हाथियों के विचरण वाले क्षेत्र के आसपास के गांवों में मुनादी कराई है। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से मना किया गया है। साथ ही हाथियों के साथ छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास बना बुढ़ापे का सहारा

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोरिया जिले के ग्राम पंचायत...

                              रायपुर : फसलों को खरपतवार से होने वाले नुकसान को नियंत्रित करने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने बनाई रणनीति

                              कृषि विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय खरपतवार प्रबंधन अनुसंधान परियोजना...

                              रायपुर : हरे सोने से संवर रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था

                              ’तेंदूपत्ता संग्रहण बना वनांचल परिवारों की आय और आत्मनिर्भरता का...

                              Related Articles

                              Popular Categories