Saturday, February 28, 2026

              कोरबा: युवक ने फांसी लगाकर दी जान… सालभर पहले हुई थी लव मैरिज, पत्नी ने कहा- सबकुछ अच्छा था, पति ने आत्महत्या क्यों की, पता नहीं

              कोरबा: जिले में गुरुवार को युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के कमरे में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। युवक ने सालभर पहले ही लव मैरिज की थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, गेवरा बस्ती में रहने वाले संतोष श्रीवास (25) ने सरिता नाम की युवती से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। उनके इंटरकास्ट मैरिज से दोनों के घरवाले नाराज थे। इसके बाद से संतोष अपनी पत्नी सरिता के साथ माता-पिता से अलग किराए का मकान लेकर रह रहा था। युवक निजी कंपनी में काम करता था।

              जिला अस्पताल चौकी में बैठी पत्नी और परिजन। जांच के लिए फाइल कुसमुंडा थाने में भेजी जाएगी।

              जिला अस्पताल चौकी में बैठी पत्नी और परिजन। जांच के लिए फाइल कुसमुंडा थाने में भेजी जाएगी।

              गुरुवार सुबह पत्नी सरिता घर का काम कर रही थी। किसी काम से वो अंदर कमरे में गई, तो पति को फांसी पर लटका हुआ देखा। पत्नी ने तुरंत फांसी के फंदे को काटकर पति को नीचे उतारा। उस वक्त उसकी सांसें चल रही थीं। पत्नी तुरंत उसे लेकर हरदी बाजार शासकीय अस्पताल पहुंची, वहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। जब पत्नी निजी अस्पताल पहुंची, तो वहां से भी उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

              पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है।

              पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है।

              इसके बाद पति को लेकर महिला जिला अस्पताल पहुंची, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पूछताछ में पत्नी सरिता ने बताया कि उनका वैवाहिक जीवन सुखमय चल रहा था, पति ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का उसे भी कोई अंदाजा नहीं है।

              जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए कुसमुंडा थाना पुलिस को फाइल भेजी जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छाया छत्तीसगढ़

                              साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्जिबिशन नई दिल्ली में...

                              रायपुर : राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

                              ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर होगा छत्तीसगढ़िया...

                              रायपुर : खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री साय

                              14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य समापनरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories