Friday, February 27, 2026

              कोरबा: युवक पर 20 से 25 बार चाकू से वार… पैदल जा रहा था, तभी आए आरोपियों ने किया हमला; पुराने झगड़े के चलते वारदात

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने मिलकर एक युवक पर 20 से 25 बार चाकू से वार किया है। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। पूरा मामला पुराने विवाद से जुड़ा है। जिसके चलते यह वारदात हुई है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, विकास महंत रविवार रात को रुमगरा हवाई पट्टी के पास से पैदल जा रहा था। उसी दौरान वहां पर कुछ लड़के पहुंच गए। उन्होंने पहले विकास महंत को गाल दी। फिर पीटने लग गए। काफी देर तक मारपीट के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया।

              उधर, युवक पर हमला होता देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग निकले थे। इसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज किया है।

              वहीं वारदात में घायल युवक ने बताया है कि कुच समय पहले उसका अमर सिंह होटल के पास कुछ युवकों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उन लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। मुजे लगता है ये वही लोग हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा

                              जैविक खेती पर जोररायपुर (BCC NEWS 24): सूरजपुर जिला...

                              रायपुर : ग्राम कुकुसदा में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश...

                              रायपुर : सब्सिडी से सोलर पैंनल लगाना हुआ आसान

                              प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से कम हुआ बिजली बिलरायपुर (BCC...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, जीवन हुआ आसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories