कोरबा: मिर्च मांगने के बहाने आए युवक ने किया रेप… सूना घर देख आरोपी की नीयत हुई खराब, 17 साल की नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तारी

        आरोपी मंगल गोस्वामी गिरफ्तार।

        कोरबा: जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी मंगल गोस्वामी (26 वर्ष) गांव का ही रहने वाला है और पीड़िता के घर मिर्च मांगने के बहाने से घुसा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

        जानकारी के मुताबिक, गांव का ही रहने वाला आरोपी मंगल गोस्वामी एक दिन पहले मिर्च मांगने के बहाने आया। उस वक्त पीड़िता के माता-पिता मजदूरी के लिए गए हुए थे। नाबालिग पीड़िता घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। माता-पिता के घर लौटने पर पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

        कटघोरा थाना क्षेत्र में हुई रेप की वारदात।

        कटघोरा थाना क्षेत्र में हुई रेप की वारदात।

        कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि माता-पिता नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे और रेप का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। घटना के कुछ घंटे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                Related Articles

                Popular Categories