कोरबा: अधिवक्ता के घर चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, सोने का बिस्किट-नगदी सहित 8 लाख रुपए का माल बरामद

        कोरबा: कटघोरा पुलिस ने एक साल पुरानी चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, सोने का बिस्किट और नगदी सहित करीब 8 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

        यह चोरी पुरानी बस्ती कटघोरा निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर में हुई थी। आरोपियों ने ताला तोड़कर करीब 10 तोला सोने के जेवर, जिसमें रानी हार सेट, झुमके, सोने की चेन, चांदी की पायल और नगदी पार कर ली थी।

        आरोपियों से बरामद गहने

        आरोपियों से बरामद गहने

        एसपी के निर्देश पर बनी टीम

        मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

        दो आरोपियों से खुला पूरा राज

        सबसे पहले पुलिस ने अमित खांडे और गौतम कुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया।

        ज्वेलरी खरीदने वाला व्यापारी भी गिरफ्तार

        जांच के दौरान पुलिस ने सुशील शुक्ला, गणेश दास, अनिल नामदेव और चांपा निवासी व्यापारी हिमेश सोनी को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों ने चोरी के जेवर हिमेश सोनी को बेच दिए थे।

        पुलिस ने आरोपियों के 2 साथियों को पकड़ लिया था उनसे मिले इनपुट से अन्य 4 आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है

        पुलिस ने आरोपियों के 2 साथियों को पकड़ लिया था उनसे मिले इनपुट से अन्य 4 आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है

        चांपा से पकड़े गए आरोपी

        पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को जांजगीर-चांपा जिले के चांपा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

        सोने का बिस्किट और जेवर बरामद

        • 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र लॉकेट
        • 2 जोड़ी चांदी की पायल
        • करीब 3 तोला सोने का बिस्किट
        • नगदी
        • रानी हार सेट, झुमका और सोने की चेन

        सहित कुल करीब 8 लाख रुपए का चोरी का माल जब्त किया।

        पुलिस की अपील

        थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने लोगों से घर से बाहर जाते समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, सीसीटीवी चालू रखने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।कोरबा पुलिस “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।



                Hot this week

                KORBA : बाँस की टोकरी से दीपावली के उपहार तक, स्थानीय हुनर को मिलेगा बाजार

                सेवा संकल्प अभियान में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, कलेक्टर...

                रायपुर : सेवा की कहानी : रंगों में सजे सपने, नन्हे कलाकारों ने गढ़ा विकसित भारत का चित्र

                दिव्यांग बच्चों की कल्पनाओं में दिखा आत्मनिर्भर, समृद्ध और...

                Related Articles

                Popular Categories