कोरबा : शादी कार्यक्रम में चोरी, शातिरों ने नशीली दवा का छिड़काव कर वारदात को दिया अंजाम, दुल्हन के शोर मचाने पर उसकी पिटाई कर भागे

          कोरबा। चोर दिनों-दिन शातिर होते जा रहा है. इसका नमूना कोरबा जिले में देखने को मिला, जहां शादी के कार्यक्रम में नशीली दवा छिड़काव कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी के दौरान दुल्हन के शोर मचाने पर उसकी पिटाई कर चोर भाग खड़े हुए.

          घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार सामुदायिक भवन की है, जहां दुल्हन के परिवार में हल्दी की रस्म थी. इस दौरान पांच चोरों ने पहले नशीली दवा का छिड़काव किया. जैसे-जैसे घर वाले और मेहमान बेसुध हुए, चोर ने नगदी और सोने-चांदी के जेवरात को खंगालना शुरू कर दिया.

          इस बीच चोरों पर दुल्हन की नजर पड़ने पर उसने शोर मचाना शुरू किया. चोरों ने उसकी पिटाई कर 50 हजार रुपए नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात ले भागे. शादी में शामिल होने आए बहुत से लोगों को होश में आने के बाद घटना की जानकारी हुई.



                    Hot this week

                    रायपुर : महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं जुनवानी की बिहान दीदियां

                    रक्षाबंधन पर 6 स्व-सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं...

                    रायपुर : विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम

                    किसानों की मेहनत, बहनों की उद्यमशीलता और सुगंधित विष्णुभोग...

                    Related Articles

                    Popular Categories