कोरबा: सूने मकान में चोरी… अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नगद पार, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी

              कोरबा: जिले की फर्टिलाइजर बस्ती में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नगद समेत करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी हो गई। जिस वक्त यह घटना घटी, उस वक्त पूरा परिवार गृहग्राम गया हुआ था। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ओम यादव और उसका पूरा परिवार किसी काम से अपने गृहग्राम बलौदा गया हुआ था। सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उसके घर का दरवाजा तोड़ा और अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 15 हजार रुपए नगद की चोरी कर ली।

              घर का पूरा सामान अस्त व्यस्त हालत में।

              घर का पूरा सामान अस्त व्यस्त हालत में।

              पड़ोसियों ने फोन के माध्यम से ओम यादव को चोरी की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार अपने घर लौटा। यहां आने पर उन्होंने देखा कि सभी कमरे का सामान अस्तव्यस्त पड़ा हुआ है। अलमारी का ताला टूटा हुआ है और उसमें से 15 हजार रुपए कैश और गहने गायब हैं। ओम यादव ने बताया कि बलौदा उनका गृहग्राम है, वहां घर का काम चल रहा है।

              घर का ताला टूटा हुआ मिला।

              घर का ताला टूटा हुआ मिला।

              मकान मालिक ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वो और उनका परिवार बलौदा गया था। शनिवार की सुबह पड़ोस में रहनी वाली मौसी ने फोन कर घर का ताला टूटे जाने की जानकारी दी थी।दर्री थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ितों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जहां कभी डर था, वहां अब विकास की नई पहचान

                              पुवर्ती बना सुकमा जिले का पहला पूर्ण जनगणना गांवप्रगणक...

                              रायपुर : पहाड़ी कोरवा महिला फुलमनिया बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              किराना दुकान से बदली जिंदगी, स्व-रोजगार से विशेष पिछड़ी...

                              रायपुर : झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र

                              ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक...

                              Related Articles

                              Popular Categories