कोरबा: शिक्षिका के घर से लाखों की चोरी… पति-पत्नी गए हुए थे काम पर, वापस लौटने पर घर का ताला मिला टूटा

            KORBA: कोरबा के दर्री थाना अंतर्गत यमुना विहार कॉलोनी के एक घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

            जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी टाउनशिप के यमुना विहार ए 634 में रीमा खान और उसका पति रहते हैं। रीमा खान प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं और उसके पति एनटीपीसी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी हैं। दोनों मंगलवार की सुबह अपने -अपने काम पर चले गए। जब लगभग दोपहर 12 बजे शिक्षिका का पति लंच करने घर पहुंचा तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है।

            घर के अलमारी का ताला टूटा मिला

            इसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना दर्री थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कार्यवाही शुरू की। पुलिस जब अंदर घुसी तो घर के अलमारी का ताला टूटा हुआ था वही सामान बिखरा हुआ था। वहीं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी को भी इस वारदात की जानकारी नहीं हैं।

            पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की।

            पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की।

            सोने -चांदी की जेवरात और एक लाख नगदी रकम चोरी

            मकान मालिक ने घर के अलमारी में रखे सोने-चांदी की जेवरात और एक लाख नगदी रकम चोरी होने की बात कही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने डॉग स्क्वायड का सहारा लिया। डॉग मास्टर सुनील गुप्ता और डॉग बाघा मौके पर पहुंचे घटनास्थल की पूरी छानबीन की।

            शिक्षिका का घर

            शिक्षिका का घर

            पुलिस और साइबर सेल की टीम जांच कर रही

            जांच पड़ताल के दौरान डॉग बाघा एनटीपीसी दीवार फांद कर आगे की ओर भागा। इसके आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस तलाश कर रही है। दर्री थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर मकान का ताला टूटा हुआ पाया गया और भीतर सब कुछ अस्त-व्यस्त था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने कई बिंदुओं पर जांच की।


                          Hot this week

                          KORBA : उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल

                          कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कौशल अंतर आकलन...

                          Related Articles

                          Popular Categories