कोरबा: 3 भालू घुसने से मचा हड़कंप… कुल्हाड़ी और डंडा लेकर घरों से निकले ग्रामीण, किसान के बाड़ी में खा रहे थे अमरूद-अरहर

            KORBA: कोरबा रेंज के शहर से लगे भालूसटका गांव में तीन भालू देखे जाने से हड़कंप मच गया। एक मादा भालू और उसके दो बच्चे साथ मे देखे गए हैं। गांव में एक किसान के बाड़ी में अमरूद और अरहर खाने घुसा हुआ था। ये बात आसपास के गांवों में भी पता देखेते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और भालू को दौड़ाने लगे।

            ग्रामीण भालू को भगाने हाथ में कुल्हाड़ी और डंडा लेकर दौड़ाते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। गांव में वन विभाग ने मुनादी कराया और भालू से दूर रहने अपील कर रही है।

            बाड़ी में लगे अमरूद और अरहर को खा रहे

            वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ बैठक भी किया है। भालू के पास न जाएं, इसके अलावा उन्हें किसी तरह का नुकसान न पहुंचाए। ग्रामीणों की माने तो पिछले तीन चार दिनों से भालू जंगल से निकर आ रहा गांव की तरह आ जाते हैं। एक मादा भालू और दो बच्चे हैं, जो किसानों के बाड़ी में लगे अमरूद और अरहर को खा रहे हैं।

            भालूओं को देखने और भगाने के लिए लोग पहुंचे।

            भालूओं को देखने और भगाने के लिए लोग पहुंचे।

            मादा भालू आक्रमक हो जाते हैं

            कई बार भालू दिन में देखा गया है, इससे ग्रामीण दहशत में भी है कि कही भालू से सामना न हो जाए, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती है। मादा भालू के साथ अगर दो बच्चे भी हैं तो ऐसे में भालू बहुत आक्रमक हो जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को सावधान रहने की जरूरत है।


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          Related Articles

                          Popular Categories