Friday, February 13, 2026

              कोरबा: कैरेक्टर पर शक था.. बीवी को मारी कुल्हाड़ी, पति आए दिन करता था झगड़ा, फिर विवाद हुआ तो किया हमला; हालत गंभीर

              KORBA: कोरबा में एक पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अवैध संबंध है। इस वजह से दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था। वहीं जब फिर से विवाद हुआ, तब आरोपी ने पत्नी पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम लालडीह में रहने वाला सहश राम रोजी मजदूरी करता है। उसने 10 साल पहले बुधनी बाई से शादी की थी। शादी से दोनों के 2 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से युवक अपनी पत्नी पर शक करने लगा था।

              दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। सहश राम आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा किया करता था। इस बीच बुधवार को भी वह शराब पीकर घर आया था। घर आने के बाद फिर से उनसे बुधनी से विवदा शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बुधनी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बुधनी गंभीर रूप से घायल हुई थी।

              चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बुधनी को अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories