कोरबा: भारतमाता हाईवे पर मारपीट और लूटपाट मामले में 3 गिरफ्तार, आरोपियों में एक नाबालिग शामिल, लड़की से जुड़े विवाद के कारण युवक को जमकर पीटा था, घायल का इलाज जारी

          कोरबा: पुलिस ने भारतमाता हाईवे पर एक युवक से मारपीट और लूटपाट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। यह घटना दो दिन पहले उरगा थाना क्षेत्र में हुई थी।

          तरदा-अकराबपाली टोल प्लाजा के पास बाइक से घर जा रहे कोरबा के मोती सागर पारा निवासी प्रितेश मिर्जा को 4-5 युवकों ने रोका था। आरोपियों ने प्रितेश के साथ हाथ-मुक्कों और बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की।

          उन्होंने उसकी जेब से 2 हजार रुपए और मोबाइल भी लूट लिया। युवक को अधमरा छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सूचना पर पुलिस टीम ने सूरज कुमार खुंटे, आकाश ज्वाला, आकाश लहरे और एक नाबालिग को हिरासत में लिया।

          लड़की से जुड़ा विवाद

          पूछताछ में आरोपियों ने प्रितेश मिश्रा का पीछा करने और लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि यह घटना लड़की से जुड़े विवाद के कारण हुई थी। पीड़ित युवक एक युवती से मिलने आया था।

          जो गांव में ही रहती है। यह बात गांव के ही एक अन्य युवक को नागवार गुजरी, जिसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाकर मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। मारपीट में युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। राहगीरों की मदद से उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories