Tuesday, February 17, 2026

              KORBA : तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन कल से

              • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि
              • छत्तीसगढ़ी लोक गायक दिलीप षड़ंगी, गायिका श्रीमती अलका चंद्राकर देंगी प्रस्तुति
              • कवि सम्मलेन का भी होगा आयोजन
              • स्थानीय कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 4 बजे से

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन घंटाघर ओपन आडिटोरियम परिसर में 02 नवंबर से 04 नवंबर तक किया जा रहा है। राज्योत्सव का शुभारंभ 02 नवंबर को शाम 7 बजे वाणिज्य श्रम व उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया, पाली-तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, महापौर श्री संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह, सभापति नगर पालिक निगम कोरबा श्री नूतन सिंह ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष श्री कृपाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल और पार्षद वार्ड क्र.24 बुधवारी-02 श्री पंकज देवांगन उपस्थित रहेंगे।

              राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ ही छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। राज्योत्सव में प्रतिदिन स्थानीय कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सायं 4 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में 02 नवंबर को शाम 07 बजे से जसगीत गायक श्री दिलीप षड़ंगी, 03 नवंबर को लोक गायिक श्रीमती अलका चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी।  04 नवंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें श्री अरूण जैमिनी, हास्य कवि श्री चिराग जैन, कवि श्री शशिकांत यादव, श्रद्धा शौर्य, देवेन्द्र परिहार, हीरामणी वैष्णव शामिल होंगे। तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की कलाकारों द्वारा देशभक्ति छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन की प्रस्तुति भी दी जायेगी। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विकास पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी में विकास की झलक नजर आएगी। छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं सेल्फी जोन समारोह के आकर्षण के मुख्य केंद्र रहेंगे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आम नागरिकों से अपील की है कि राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद उठायें।


                              Hot this week

                              रायपुर : सौर ऊर्जा की ऐतिहासिक छलांग छत्तीसगढ के राजनांदगांव में

                              प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 1340 घर हुए...

                              Related Articles

                              Popular Categories