KORBA : मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी संपन्न

              वरिष्ठ नागरिकों ने प्रदर्शनी की सराहना, कहा-देश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी’’

              विकसित भारत के संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों से रूबरू हुए नागरिक

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र के स्मृति उद्यान के समीप आयोजित तीन दिवसीय भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रदर्शनी के अंतिम दिवस जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे वरिष्ठ नागरिक श्री अवध राम, श्री त्रिभुवन लाल यादव, श्री एम.आर. राठौर एवं श्री गिरीश दुबे ने छायाचित्र प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय परिवर्तनों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि छायाचित्रों, तथ्यों एवं प्रदर्शित सामग्री के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं के सकारात्मक प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। ऐसी प्रदर्शनी नागरिकों को शासन की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से जोड़ने के साथ-साथ जनजागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

              प्रदर्शनी अवलोकन को पहुंचे कोरबा के श्री गोरेलाल साहू ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, किसानों की आय वृद्धि तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने नागरिकों से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार उनका लाभ उठाने का आग्रह किया। इसी प्रकार नगरवासी श्री उमेष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों तथा वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है और देश विकसित भारत के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तथा आरडीएसएस योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

              जिज्ञासु छात्राओं ने चित्रों में देखी देश के विकास की कहानी

              प्रदर्शनी में पहुंचे आदिवासी कन्या आश्रम की छात्राओं के लिए यह केवल तस्वीरों का अवलोकन नहीं, बल्कि देश के विकास की प्रेरणादायक यात्रा को समझने का अवसर था। अधीक्षिका ने चित्रों के माध्यम से पिछले 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुए परिवर्तन, जनकल्याणकारी योजनाओं और देश की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राएं बड़ी उत्सुकता और ध्यान से हर जानकारी को सुनती रहीं। इस दौरान जब शिक्षिका ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का चित्र दिखाया, तो छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मुस्कुराते हुए तुरंत कहा, “ये हमारे देश के प्रधानमंत्री जी हैं।” उनकी सहज पहचान और उत्साह यह दर्शा रहा था कि नई पीढ़ी देश के विकास और नेतृत्व के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ उससे जुड़ाव भी महसूस कर रही है।
              स्मृति उद्यान के समीप आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों, तथ्यात्मक आंकड़ों और सफलता की कहानियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया अभियान सहित विभिन्न योजनाओं के सकारात्मक प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की विभिन्न विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक रही, जिसमें सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, जल संरक्षण, डिजिटल सेवाओं तथा आधारभूत संरचना विकास से जुड़े कार्यों को विस्तार से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को यह जानने का अवसर मिला कि विभिन्न योजनाओं ने समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में किस प्रकार सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। इस दौरान आगंतुकों को जनसंपर्क विभाग की मासिक पत्रिका ‘जनमन’ सहित अन्य प्रचार सामग्री का भी वितरण किया गया। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी को नागरिकों ने ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं जन-जागरूकता की दृष्टि से उपयोगी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।


                              Hot this week

                              KORBA : योग संगम पोर्टल पर पंजीयन कर बनें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अभियान का हिस्सा

                              पंजीकृत प्रतिभागियों को मिलेगा ऑनलाइन प्रमाण-पत्र, 21 जून को...

                              KORBA : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सूचना

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में संचालित समस्त शासकीय,...

                              KORBA : वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ते कदम, नैनो उर्वरकों से सुधरी फसल की गुणवत्ता

                              पारंपरिक उर्वरकों से आगे बढ़कर अपनाई नई तकनीक, किसान...

                              Related Articles

                              Popular Categories