Friday, February 13, 2026

              KORBA: बांगो बांध के तीन गेट खोले गए, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर, छोड़ा गया 5,941 क्यूसेक पानी, आसपास के गांवों में कराई गई मुनादी

              KORBA: कोरबा में मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर बढ़ने के कारण नियंत्रित तरीके से पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार सुबह 9:10 बजे बांध का जलस्तर 358.29 मीटर तक पहुंच गया। यह बांध की क्षमता का 91.83 प्रतिशत है। इस दौरान बांध में 59,106 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई।

              मुख्य अभियंता बिलासपुर और अधीक्षण अभियंता कोरबा की अनुमति के बाद बाढ़ नियंत्रण कार्रवाई शुरू की गई। सुबह 9 बजे तीन गेट खोले गए। गेट नंबर 4 को 0.25 मीटर खोलकर 1,485 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। गेट नंबर 6 को 0.50 मीटर खोलकर 2,971 क्यूसेक और गेट नंबर 8 को 0.25 मीटर खोलकर 1,485 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

              छोड़ा गया 5,941 क्यूसेक पानी

              तीनों गेटों से कुल 5,941 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हाइड्रेल पॉवर प्लांट से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कुल मिलाकर हसदेव नदी में 14,941 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग बांध के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है।

              डैम और नदी किनारे न जाने की चेतावनी

              आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई है। लोगों को डैम और नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी गई है। 5 सितंबर को हुई बारिश के बाद 9 गेट खोले गए थे। उस समय दर्री डैम में भी चार गेट खोले गए थे। हसदेव नदी किनारे की बस्तियों जैसे पुरानी बस्ती, कोहड़िया और सीतामणी में खतरा बढ़ गया था।


                              Hot this week

                              रायपुर : 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के क्षेत्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories