KORBA : परेड कौशल तथा सांस्कृतिक दक्षता निखारने हेतु दिए गए टिप्स

              • विश्वविद्यालय स्तरीय रासेयो शिविर के लिए 06 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

              कोरबा (BCC NEWS 24): अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध कोरबा जिले के महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों का जिला स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर सीएसईबी सीनियर क्लब के मैदान में संपन्न हुआ। रासेयो  जिला संगठक वाय के तिवारी के निर्देशन में जिले के सात महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने इसमें सहभागिता की। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गणेशी सोनकर, कनकी विद्यालय के एस आर यादव, भैसमा विद्यालय के एस के साहू तथा गणतंत्र दिवस परेड शिविर नई दिल्ली में सहभागी स्वयंसेवक खगेंद्र श्रीवास ने निर्णायकों के रूप में स्वयंसेवकों की शारीरिक दक्षता, फिटनेस, परेड कौशल, लोकगीत व लोकनृत्य का प्रदर्शन, एन एस एस तथा छत्तीसगढ़ के संबंध में सामान्य जानकारी के आधार पर स्वयंसेवकों का चयन किया।

              चयन समिति ने ई वि पीजी कॉलेज के मुस्कान रानी कॅवर, तरुण कुमार सारथी, के एन कॉलेज के अश्विन लकड़ा, मिनीमता कॉलेज के रंजीता कुम्हार , नवीन महाविद्यालय पाली के लालता मरकाम तथा ग्राम्य भारती महाविद्यालय के साहिल पाटले का चयन किया। चयनित स्वयं सेवक 8 सितंबर 2025 को विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।  रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी व चयन समिति ने स्वयंसेवकों को उनकी दक्षता तथा प्रदर्शन को निखारने के लिए टिप्स भी दिए।

              शिविर के आयोजन में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती गौरी वानखेडे, शा  ईवीपीजी महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मधु कंवर, रासेयो के वरिष्ठ स्वयंसेवक  वर्णिता सीमा बखला, देवांश कुमार तिवारी, राहुल कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।


                              Hot this week

                              रायपुर : चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

                              लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के...

                              KORBA : डिजिटल जनगणना-2027 : प्रगणक जनगणना कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षित हो चुके, इसका व्यवहारिक परीक्षण किया आयुक्त ने

                              स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.वि. एन.सी.डी.सी. स्कूल प्रशिक्षण केन्द्र पर आयुक्त...

                              रायपुर : सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत...

                              Related Articles

                              Popular Categories