KORBA : ठिठुरन भरी ठंड से बचने लोग निगम के अलाव का ले रहे सहारा

        • निगम द्वारा विभिन्न चैक-चैराहों एवं सार्वजनिक स्थानों में जलाए जा रहे अलाव

        कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने सभी जोन के प्रमुख चैक-चैराहों, अधिक आवाजाही वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हंै, लगातार बढ़ रही ठिठुरन भरी ठंड के इस मौसम में निगम के अलाव लोगों को ठंड से बचने हेतु सहारा बन रहे हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय द्वारा  राहगीरों, नागरिकों को अलाव सुविधा उपलब्ध कराने के मद्देनजर निगम क्षेत्र के विभिन्न चैक-चैराहों, सार्वजनिक स्थानों तथा ज्यादा आवाजाही वाले स्थलों में रात्रि के समय अलाव जलाए जाने के निर्देश निगम के जोन अधिकारियों को दिए गए थे, जिसके तहत निगम द्वारा कोरबा शहर तथा उसके उपनगरीय क्षेत्रों के विभिन्न चैक-चैराहों व सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैण्ड रेलवे स्टेशन आदि में विगत 15 दिनों से शाम होते ही प्रतिदिन अलाव जलाए जा रहे हैं, ठंड से बचने के लिए लोग इन अलावों का सहारा ले रहे हैं।

        इन स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव

        नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा रेलवे स्टेशन कोरबा, पुराना बस स्टैण्ड, चिमनीभटठा, टी.पी.नगर चैक, नया बस स्टैण्ड, स्टेडियम गेट चैक, सी.एस.ई.बी.चैक, महाराणा प्रताप चैक बुधवारी, नीलाम्बरी चैक, एस.पी. आफिस तिराहा, जैन चैक, निहारिका सुभाष चैक, गुरू घांसीदास चैक, मुड़ापार बाजार, घंटाघर, बस स्टैण्ड बालको, अमरसिंह होटल के पास बालको, परसाभांठा बाजार, एन.टी.पी.सी. गेट जमनीपाली, सिंधिया चैक दर्री, सरदार पटेलनगर पेट्रोल पम्प, जैलगांव चैक, गेवरा चैक, विकासनगर बाजार के पास, इमलीछापर चैक सहित अन्य स्थानों में अलाव जलाए जा रहे हैं।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories