कोरबा: ट्रेलर ने 3 युवकों को मारी टक्कर… बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक की मौत; 2 युवक गंभीर रूप से घायल

        कोरबा: जिले के करतला में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, वहीं 2 युवकों की हालत गंभीर है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, शनिवार को करतला में डांस का आयोजन किया गया था। 3 युवक करण राठिया (19), बलराम (25) और दिलेश्वर राठिया (23) भी डांस देखने के लिए गए हुए थे। शनिवार रात करीब 2 बजे तीनों अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।

        दोनों युवकों के हाथ-पैर टूट गए हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

        दोनों युवकों के हाथ-पैर टूट गए हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

        हादसे में बाइक के पीछे बैठे करण राठिया की मौत पेड़ से टकराने के कारण मौके पर ही हो गई। वहीं दिलेश्वर और बलराम गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। वहीं दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को करतला के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां इनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों युवकों के हाथ-पैर टूट गए हैं। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।



                Hot this week

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                रायपुर : मिट्टी के बर्तनों से आत्मनिर्भर बन रहीं नीरा बाई

                पारंपरिक हुनर को मिला नया विस्तार, स्वरोजगार से हर...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories