कोरबा: सुव्यवस्थित मतदान हेतु मतदान अधिकारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण…

            कोरबा (BCC NEWS 24): भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन में मतदान अधिकारी क्रमांक 02 और 03 को सुव्यवस्थित मतदान हेतु आयोग के नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी मास्टर टेनर्स द्वारा प्रदान की जा रही है। जिले के शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान अधिकारी क्रमांक दो और तीन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दो पालियों में दिया जा रहा है।

            प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्वाचन सामग्री प्राप्त करने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैंडल करने ईव्हीएम को सीलिंग करने, प्रपत्रों को भरने एवं लिफाफा को सील करने, सामग्री को व्यवस्थित कर जमा करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में 661 में से 642 प्रशिक्षणार्थी और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में 629 में से 608 मतदान अधिकारी क्रमांक 02 उपस्थित थे। द्वितीय पाली में मतदान अधिकारी क्रमांक 03 के प्रशिक्षण में शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में 700 में से 667 प्रशिक्षणार्थी और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा में 651 में से 631 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग ने शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज में प्रशिक्षण का जायजा लिया।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव में श्रम विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

                          श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा एवं डिजिटल रोजगार...

                          रायपुर : राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

                          शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक...

                          Related Articles

                          Popular Categories