KORBA : राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

        कोरबा (BCC NEWS 24): राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों को ईवीएम मशीन से होने वाले मतदान के सम्बंध में जानकारी प्रदान करने के  जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के दौरान सभी रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान दलों के निर्धारित प्रशिक्षण  कार्यक्रम  के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों को भी प्रशिक्षण सत्रों में सम्मिलित कर मशीन से मतदान प्रक्रिया के सम्बंध में  पूरी जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं अभ्यर्थियों को  मतदान दलों के प्रशिक्षण  कार्यक्रम की निर्धारित तिथियों एवं समय के संबंध में पूर्व सूचना प्रदान कर उनका प्रशिक्षण सत्रों में उपस्थिति सुनिश्चित कराकर मशीन से मतदान की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories