कोरबा: पढ़ाने के बहाने ट्यूशन टीचर करता था छेड़छाड़… 5वीं कक्षा की बच्ची ने डर से पढ़ने जाने से किया मना, तब जाकर खुला मामला; आरोपी गिरफ्तार

        आरोपी शिक्षक मोहम्मद खान।

        कोरबा: जिले के दीपका थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने बच्ची के साथ ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छेड़छाड़ की। वो उसके साथ अश्लील हरकत करता था और उसे गंदी नीयत से छूता था। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

        जानकारी के मुताबिक, निजी स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची इंग्लिश में कमजोर है। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल मोहम्मद खान ने बच्ची के पिता को बताया कि आपकी बेटी अंग्रेजी में कमजोर है, आप उसे मेरे पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भेजें। जिसके बाद माता-पिता बच्ची को मोहम्मद खान के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भेजने लगे।

        आरोपी शिक्षक मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया गया।

        आरोपी शिक्षक मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया गया।

        इधर शिक्षक कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर गया हुआ था, जब वो वापस लौटा, तो बच्ची ने ट्यूशन पर जाने से इनकार कर दिया। उसकी मां ने काफी पूछा, तब जाकर उसने सारी बात बताई। सारी बात जानकर माता-पिता के होश उड़ गए। वे तुरंत बच्ची को लेकर दीपका थाने पहुंचे और यहां घटना की शिकायत दर्ज कराई।

        पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



                Hot this week

                रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की 25वीं वार्षिक आमसभा संपन्न

                किसानों के हित, पारदर्शिता एवं सहकारिता को मजबूत करने...

                रायपुर : बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

                दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं...

                Related Articles

                Popular Categories