कोरबा: दंतैल हाथी ने किसान को उठाकर पटका… सीने और पैर में आई गंभीर चोटें, फसल की रखवाली करने गाया था; 108 की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

            कोरबा में हाथी ने किसान को उठाकर पटका ।

            कोरबा: जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत आने वाले पसान रेंज के पनगवा गांव में दंतैल हाथी ने किसान को कुचल दिया। हाथी के हमले से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। सीने और पैर में गंभीर चोटें आई है।

            पनगवा निवासी गुलाब सिंह पिता रुप साय गोंड उम्र 56 वर्ष गांव से लगे खेत पर अरहर की खेती कर रहा है। जहांं फसल लगाने के बाद वह रोज रखवाली करने जाता है, ताकि जंगली जंतु और मवेशियों से फसल को बचा सके। मंगलवार 12 बजे लगभग वह खेत पर रखवाली कर रहा था।

            108 की मदद से अस्पताल भेजा गया।

            108 की मदद से अस्पताल भेजा गया।

            जंगल में जा घुसा दंतैल हाथी

            इस दौरान अचानक से उसके अरहर की बाड़ी में दंतैल हाथी से सामना हो गया, जिसके बाद वो खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने सूंड से उस पर हमला कर दिया। वह खेत के गड्ढे के में जा गिरा, जिसके बाद हाथी चिंघाड़ते हुए खेत से आगे जंगल निकल गया।

            किसान को अस्पताल ले जाते लोग।

            किसान को अस्पताल ले जाते लोग।

            संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया

            आसपास हाथी की धमक पड़ी और ग्रामीण खेत की ओर पहुंचे, तो वह घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जहां ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और 108 को दी। मौके पर पहुंचे संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

            दंतैल हाथी ने ग्रामीण को कुचला

            जलके सर्किल के वन सहायक अधिकारी अनिल कश्यप ने बताया कि पनगवा निवासी गुलाब सिंह पिता रुप साय गोंड उम्र 56 वर्ष पर उसके अरहर की बाड़ी में अचानक आकर एक दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। हमले से उसके सीने और पैर में गंभीर चोटें आई है।


                          Hot this week

                          रायपुर : सौर ऊर्जा से रोशन होंगी उम्मीदें, जोरातराई के ग्रामीण जीवन में आएगा उजियारा

                          क्रेडा ने बदलीं सौर ऊर्जा संयंत्र की बैटरियां, ग्रामीणों...

                          Related Articles

                          Popular Categories