कोरबा: दो सटोरिए गिरफ्तार… क्रिकेट वर्ल्ड कप में लगा रहे थे सट्टा, 21 हजार कैश सहित मोबाइल और सट्टा-पट्टी जब्त

            KORBA: कोरबा में क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगाते हुए दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों सटोरियों के पास से नगदी सहित मोबाइल व सट्टा-पट्टी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अवैध गतिविधियों की रोकथाम के निर्देश जारी किए हैं।

            मानिकपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए मोबाइल व सट्टा-पट्टी पर दांव लगवा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नवधा चौक मुड़ापार में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान दो युवक हत्थे चढ़ गए।

            पूछताछ में उन्होंने अपना नाम प्रदीप ठाकुर और अनुराग चौहान बताया। पुलिस ने सटोरियों के पास से 21 हजार नगद के अलावा सट्टा-पट्टी व मोबाइल बरामद किया है।

            सटोरियों से 21 हजार नगद के अलावा सट्टा-पट्टी व मोबाइल बरामद किया।

            सटोरियों से 21 हजार नगद के अलावा सट्टा-पट्टी व मोबाइल बरामद किया।

            मालूम हो कि क्रिकेट वर्ल्ड कप की आड़ में सटोरिए सक्रिय हो गए हैं, जो मोबाइल एप और सट्टा-पट्टी पर रकम दांव लगवा रहे हैं। वहीं पुलिस भी असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चला जुआ, सट्टा जैसे गतिविधियों में संलिप्त लोगों की धरपकड़ कर रही है।


                          Hot this week

                          रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के स्टाल की सराहना की

                          प्रधानमंत्री ने बस्तर के कलाकारों से की आत्मीय बातचीतडोकरा,...

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

                          पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी सेरायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories