KORBA: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय पाली महोत्सव का होगा आयोजन…

          • कार्यक्रम में प्रस्तुति देने हेतु जिले के कलाकारों से किए गए आवेदन आमंत्रित

          कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के प्रतिष्ठित/ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक कलाकार जो देशभक्ति, छत्तीसगढ़ी गीत, लोक नृत्य, नृत्य नाटिका, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के अंतर्गत अपनी प्रस्तुति दे सकते हों, ऐसे कलाकारों से आगामी पाली महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।

          गौरतलब है कि जिले में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय पाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 07 से 08 मार्च तक किया जाएगा। जिसमें स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ देश की विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने तथा पर्यटन की संभावनाओं के विकास तथा प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सहायक आयुक्त ने बताया कि उक्त कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु 01 मार्च 2024 शाम 04 बजे तक आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में आवेदन जमा किया जा सकता है।


                      Hot this week

                      रायपुर : डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

                      राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन  (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नअधिकारियों...

                      Related Articles

                      Popular Categories