KORBA : मंडी अधिनियम के तहत कोरबा में अवैध भंडारित 178 बोरा धान पर हुई जब्ती की कार्यवाही

              • प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों  में अवैध धान के आवक पर नियंत्रण हेतु की जा रही निरंतर कार्यवाही

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। गोदामां, दुकानों में अवैध रूप से भंडारित धान पर जब्ती कार्यवाही की जा रही है।

              इसी कड़ी में शिव पटेल पिता जवाहर पटेल ग्राम ग्राम छुरी तहसील कटघोरा जिला कोरबा धान 38 बोरा /15.2 क्विंटल, प्रतीक अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल ग्राम छुरी तहसील कटघोरा थाना कटघोरा 15 बोरा/6 क्विंटल, जीवराखान पिता देवनाथ देवांगन ग्राम छुरी तहसील कटघोरा थाना कटघोरा 25 बोरा/10 क्विंटल, धर्मेंद्र अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल ग्राम चैतमा तहसील पाली थाना चैतमा जिला कोरबा 25 बोरा /10 क्विंटल, दशरथ प्रजापति पिता संधन राम प्रजापति ग्राम चैतमा तहसील पाली थाना चैतमा जिला कोरबा 20 बोरा/8 क्विंटल, रामशरण पटेल पिता शिव पटेल ग्राम रंजना तहसील कटघोरा थाना दीपका जिला कोरबा 30 बोरा/12 क्विंटल, विनोद कुमार पिता बहोरन सिंह ग्राम रंजना तहसील कटघोरा थाना दीपका, जिला कोरबा से 25 बोरा/10 क्विंटल धान जब्त की गई है। सभी के विरूद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। जिससे इस धान का समिति में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए एवं पंजीकृत किसान अपने वास्तविक उपज को केंद्र में विक्रय कर सके। इस संबंध में और जानकारी के लिए खाद्य अधिकारी मोबाइल नंबर 9425201983 से संपर्क कर सकते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से सिलाई के हुनर को मिले पंख

                              रायपुर (BCC NEWS 24): महिलाओं को आर्थिक रूप से...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बेटी के भविष्य को दी सुरक्षा

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन...

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं ‘लखपति दीदी’

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत...

                              Related Articles

                              Popular Categories