KORBA : “माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़..

            “नशा मुक्त भारत अभियान”-2026 के तहत् हज़ारों युवा लेंगे “नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत” का संकल्प..

            कोरबा (BCC NEWS 24): युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं। इस कड़ी में “माय भारत कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि दिनांक 2 अगस्त,2026 रविवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा में प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।
            इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के 10000 स्थानों पर युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

            जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के युवाओं से “नशामुक्त युवा – नशामुक्त भारत” बनाने के वर्चुअल संवाद के साथ ही कोरबा जिले में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ होगा, जिसके तहत् सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों, सभी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों सहित विभिन्न स्थानों में सतत् रूप से “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत हजारों छात्र-छात्राओं, युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों को “नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त भारत” बनाने की शपथ दिलाई जायेगी।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories