KORBA : सेवा संकल्प अभियान में दिखी युवा शक्ति की एकजुटता, ‘विकसित भारत 2047’ पर बनी विशाल मानव श्रृंखला

        कोरबा (BCC NEWS 24): विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओपन थिएटर मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैकड़ों छात्र-छात्राओं, युवाओं, अधिकारी-कर्मचारियों एवं माय भारत युवा कार्यक्रम के वालेंटियर्स ने एक-दूसरे का हाथ थामकर ‘विकसित भारत 2047’ थीम पर विशाल मानव श्रृंखला बनाई। एकजुट होकर खड़े प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी का प्रभावी संदेश दिया। मानव श्रृंखला में विभिन्न महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और माय भारत युवा कार्यक्रम के वालेंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। एक-दूसरे का हाथ थामे कतारबद्ध युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत करने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान घंटाघर चौक पर उत्साह और राष्ट्रप्रेम का वातावरण दिखाई दिया।

        कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, ओएसडी श्री तरुण कुमार किरण, संयुक्त कलेक्टर श्री टीआर भारद्वाज, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, सहायक प्राध्यापक, व्याख्याता एवं शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा तथा माय भारत युवा कार्यक्रम के वालेंटियर्स शामिल हुए। विशाल मानव श्रृंखला ने युवा शक्ति की एकजुटता के साथ विकसित भारत के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत पोंडी उपरोड़ा में नुक्कड़ नाटक आयोजित

                कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 21 छात्राओं ने...

                KORBA : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान के तहत 15 विद्यालयों में हुए ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक

                7,497 विद्यार्थियों, पालकों और जनप्रतिनिधियों ने निभाई सहभागिताकोरबा (BCC...

                KORBA : मुनगाडीह में नुक्कड़ नाटक से जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

                विद्यार्थियों की प्रस्तुति पर अतिथियों ने दी पुरस्कार राशि,...

                Related Articles

                Popular Categories