KORBA : अग्रसेन जयंती के अवसर पर विभिन्न खेल स्पर्धा का आज शुभारंभ

              जमनीपाली (BCC NEWS 24): अग्रसेन जयंती के अवसर पर उपनगरीय क्षेत्र जमनीपाली में विभिन्न खेल स्पर्धा का आज शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर सर्वप्रथम अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष बैद्यनाथ अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, सचिव मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष सत्यभामा देवी, मडवाडी युवा मंच के अध्यक्ष व पदाधिकारी, महिला जागृति शाखा  की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा देवी एवं अन्य पदाधिकारियों ने महाराजा अग्रसेन भगवान के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात् मडवाडी युवा मंच, अग्रवाल महिला मंडल तथा महिला जागृति शाखा के पदाधिकारियों ने खेल प्रतियोगिता को प्रारंभ कराया। आज के स्पर्धा में मेमोरी गेम, चुडी का खेल, रंग भरो, चित्रकला, जोडी बनाओ, व्यंजन बनाओ, स्लो साइकल रेस, एवं रिंग सेरेमनी, ट्रे सजाओ स्पर्धा कराया गया। इस सभी प्रतियोगिता में अग्रवाल समाज जमनीपाली, दर्री, जैलगांव, स्याहीमुडी, सुमेधा, आदि के अग्र बंधुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : पुरुष हॉकी में रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले

                              झारखंड और ओडिशा ने फाइनल में पक्की की अपनी...

                              Related Articles

                              Popular Categories