KORBA: 01 अप्रैल से कोषालय में वेंडर पेमेंट सिस्टम होगा पूर्णतः बंद

        • ई-बिल सॉफ्टवेयर के माध्यम से सीधे वेंडर के खाते में होगा राशि भुगतान
        • अप्रैल 2024 से ई-बिल में तैयार किए गए बिल ही किया जाएगा स्वीकार

        कोरबा (BCC NEWS 24): संचालक कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा 16 फरवरी को जारी निर्देशानुसार आगामी 1 अप्रैल 2024 से वेंडर पेमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर को पूर्णता बंद किया जा रहा है। इसके बदले ई-बिल सॉफ्टवेयर में सीधे वेंडर के खाते में राशि भुगतान करने की सुविधा दी जा रही है। कोषालय में 1 अप्रैल 2024 से ई-बिल में तैयार किए गए बिल को ही स्वीकार किया जाएगा। जिसमें वेंडर के खाते में सीधा पेमेंट किए जाने हेतु सुविधा प्रदान की गई है। समस्त आहरण अधिकारियों को इसकी पूर्व सूचना प्रसारित की जा रही है, जिससे 01 अप्रैल से ई-बिल सॉफ्टवेयर में बिल तैयार किया जाए। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी पी आर महादेव द्वारा बताया गया की ई-बिल सॉफ्टवेयर में तैयार किए गए बिल जिसका सीधा वेंडर के खाते में भुगतान किया जाएगा ऐसे बिल ही कोषालय में स्वीकार किए जाएंगे।



                Hot this week

                रायपुर : मुनगे से पोषण की बेहतरीन पहल : ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने

                छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान का किया उल्लेखपोषक...

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                रायपुर : आंगन मिलन सेवा में गूंजा पोषण और सेवा का संदेश, चिरईपानी में रोपे गए मुनगा के पौधे

                आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों का हुआ सम्मानरायपुर (BCC NEWS...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                Related Articles

                Popular Categories