कोरबा: 2 बाइक में जबरदस्त टक्कर का VIDEO… मोटरसाइकिल वाले को पीछे से आ रही गाड़ी ने मारी ठोकर; 5 घायल, 2 की हालत गंभीर

              घटना एक दिन पहले की है। मगर पूरे हादसे का वीडियो अब सामने आया है। - Dainik Bhaskar

              घटना एक दिन पहले की है। मगर पूरे हादसे का वीडियो अब सामने आया है।

              कोरबा: जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में 2 बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक के बीच टक्कर का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है।

              वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से एक गाड़ी ने दूसरी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। जिस गाड़ी को टक्कर मारी गई है उसका वाहन चालक सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

              जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले छुरी में एक बाइक जा रही थी, तभी उसके पीछे आ रही बाइक ने तेज रफ्तार से आकर उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बाइक के लोग सड़क पर गिर गए। दोनों बाइक पर सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 2 लोगों की हालत बेहद नाजुक है। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

              टक्कर के बाद दोनों बाइक के सवार सड़क पर गिर गए।

              टक्कर के बाद दोनों बाइक के सवार सड़क पर गिर गए।

              दुर्घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 के माध्यम से घायलों को पहले कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर हालत को देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

              फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई

              गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति बरमपुर कोरबा के रहने वाले हैं और बाकी के 3 लोग सलोरा निवासी हैं। कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              Related Articles

                              Popular Categories