KORBA : बोरवेल के तार से लगा करंट, ग्रामीण की मौत, मृतक का बेटा बोला- जब वहां मैं पहुंचा पिता जी चिपके हुए थे

              KORBA: कोरबा में बोरवेल के तार से करंट लगने के कारण एक ग्रामीण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पीने के लिए पानी लेने गया था, तभी हादसे का शिकार हुआ है। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र के सुपातराई गांव का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुपातराई निवासी प्रहलाद सिंह कंवर के रूप में की गई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

              ग्रामीण पीने के लिए पानी लेने गया था, तभी हादसे का शिकार हुआ है।

              ग्रामीण पीने के लिए पानी लेने गया था, तभी हादसे का शिकार हुआ है।

              करंट से चिपके हुए थे पिता जी- मृतक का बेटा

              मृतक के बेटे कैलाश कंवर ने बताया कि उसे ग्रामीणों ने सूचना दी थी, तब मौके पर जाकर देखा तो पिताजी करंट से चिपके हुए थे। जब वह पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, तब उसने घर जाकर इसकी परिजनों को जानकारी दी।

              कोरबा में बोरवेल के तार से करंट लगने के कारण एक ग्रामीण की मौत हो गई।

              कोरबा में बोरवेल के तार से करंट लगने के कारण एक ग्रामीण की मौत हो गई।

              जलापूर्ति के लिए 6 जगह पर बोरवेल लगाए गए

              हादसे को लेकर सरपंच पति संतराम कंवर का कहना है कि गांव में लोगों को जलापूर्ति के लिए 6 जगह पर बोरवेल लगाए गए हैं। इनमें से कुछ की स्थापना हैंडपंप में ही की गई है, जो सरकारी फंड से स्थापित किए गए थे।

              जहां पर घटना हुई उस हैंड पंप पर किरण पटेल के द्वारा कथित रूप से बोरवेल लगा लिया गया है। पूर्व में मेरे साथ विवाद की स्थिति निर्मित हो चुकी है। सरपंच के इस आरोप को पूर्व सरपंच मनहरण पटेल ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि संबंधित बोरवेल भाई के यहां लगा हुआ है और जो उनका खुद का है।


                              Hot this week

                              रायपुर : आयुष विभाग द्वारा संचालित हो रहे चार राष्ट्रीय कार्यक्रम, लोगों को मिल रहा लाभ

                              आयुर्विद्या, सुप्रजा, कारूण्य-पैलिएटिव केयर एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस कार्यक्रमों के माध्यम...

                              रायपुर : बिजली बिल से राहत, सौर ऊर्जा से रोशन हुआ घर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सौर ऊर्जा आम लोगों के...

                              रायपुर : उच्च स्तरीय छानबीन समिति की आगामी बैठक 1 जून को होगी आयोजित

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान...

                              Related Articles

                              Popular Categories