कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत पाली के ग्राम लाफा में 28 सितंबर को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग और आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ ली। जागरूकता रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

(Bureau Chief, Korba)







