Sunday, February 15, 2026

              कोरबा : टोल प्लाजा के विरोध में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन, 30km के दायरे में टैक्स वसूली से लोग परेशान, उग्र आंदोलन की चेतावनी

              कोरबा: जिले में रजकम्मा गांव के पास संचालित टोल प्लाजा को बंद करने लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। टोल प्लाजा नेशनल हाईवे 130बी पर स्थित है। ग्रामीणों ने प्रशासन के बीच का रास्ता निकालने संबंधी पहल को खारिज कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे 30 किलोमीटर के दायरे में टोल वसूली से परेशान है।

              रजकम्मा गांव के पास नेशनल हाईवे अथॉरिटी से ठेका प्राप्त करने वाले व्यक्ति टोल प्लाजा तैयार करने के साथ टोल टैक्स वसूल कर रहे हैं। नियमों के तहत दो टोल प्लाजा के बीच की दूरी 60 किलोमीटर होनी चाहिए। लेकिन रजकम्मा क्षेत्र में जो टोल प्लाजा बनाया गया है। उसके आगे एक और ऐसा ही टोल प्लाजा संचालित हो रहा है।

              कोरबा में 2 टोल प्लाजा के बीच की दूरी महज 30 किलोमीटर

              कोरबा में 2 टोल प्लाजा के बीच की दूरी महज 30 किलोमीटर

              2 टोल प्लाजा के बीच की दूरी महज 30 किलोमीटर

              इन दोनों टोल प्लाजा के बीच की दूरी मुश्किल से 30 किलोमीटर की है। ग्रामीणों ने इसी बात को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। उन्होंने टोल प्लाजा को अवैधानिक बताने के साथ इसे बंद करने की मांग की है।

              निमयों के खिलाफ टोल प्लाजा बनाए जाने का आरोप

              प्रदर्शन कर रहे छत्तीसगढ़ युवा शक्ति संगठन के लोगों ने यह भी बताया कि कोरबा जिले में इसी नेशनल हाईवे पर चोटिया के बीच जो टोल प्लाजा बनाया गया है, उसकी दूरी नियमों के तहत 120 किलोमीटर होनी चाहिए लेकिन वह 80 से 90 किलोमीटर के आसपास ही है।

              टोल प्लाजा से ग्रामीण परेशान

              रजकम्मा मोहनपुर गांव के पास नेशनल हाईवे का टोल प्लाजा बनाए जाने से ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सामान्य काम के लिए कई बार यहां से वहां जाना होता है। इस दौरान वे टोल देने के लिए मजबूर हो जाते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर: बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

                              प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था...

                              Related Articles

                              Popular Categories