कोरबा: पीजी कॉलेज में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

        • छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व की जानकारी देकर, शत प्रतिशत मतदान करने हेतु दिलाया गया संकल्प

        कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतो के आम निर्वाचन के दौरान मतदान के प्रति आमजनों में जनजागरूकता लाने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय में आगामी नगरीय निकाय चुनाव में छात्र-छात्राओ की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु उन्हें शसक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान के महत्व की जानकारी दी गई एवं अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु संकल्प दिलाया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार के भय, लोभ, प्रलोभन में न आकर,  जाति,  वर्ग, धर्म, समुदाय से परे होकर मतदान करने का संकल्प लिया।



                Hot this week

                KORBA : मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आयोजित

                कोरबा (BCC NEWS 24): मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक...

                रायपुर : 2 अक्टूबर की विशेष ग्राम सभा से गांव खुद तय करेंगे विकास की दिशा

                ग्रामीणों के सुझावों से तैयार होगा विकसित ग्राम पंचायत...

                रायपुर : छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक धरोहरों में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

                भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के...

                Related Articles

                Popular Categories