दावा-आपत्ति 09 मार्च तक आमंत्रित
कोरबा (BCC NEWS 24): रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित नगोई बछेरा पंजीयन क्रमांक 357 श्री एच.के.चौहान द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 मार्च 2026 को किया जाकर दावा-आपत्ति 09 मार्च तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के श्री भोज नारायण पुरस्त प्रबंधक/सदस्य के पास 09 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर सोसायटी के कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा-आपत्तियों का निराकरण सोसायटी कार्यालय में 10 मार्च को प्रातः 11.30 बजे से किया जायेगा तथा इस प्रकार उपांतरित सूची को अंतिम मतदाता सूची के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

(Bureau Chief, Korba)



