कोरबा: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा पदों पर भर्ती के लिए वाॅक इन इंटरव्यू 22 फरवरी से…

            • प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं सहायक ग्रेड-03 के कुल 25 पदों पर होगी भर्ती

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पसान, कोरबी एवं बालको में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती वाॅक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वाॅक इन इंटरव्यू का आयोजन 22 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्युत गृह क्रमांक 01 कोरबा पूर्व में किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन कार्य सुबह 9ः30 बजे से सुबह 10ः30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वाॅक इन इंटरव्यू के माध्यम से कुल 25 पदों में भर्ती की जाएगी। इन पदों में प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं सहायक ग्रेड-03 के पद शामिल हैं।

            जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि सहायक ग्रेड-03 पद के लिए इंटरव्यू 22 फरवरी को, शिक्षक विज्ञान/संस्कृत एवं शिक्षक अंग्रेजी/ सामाजिक विज्ञान के लिए 23 फरवरी, प्रधानपाठक मिडिल स्कूल और प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के लिए 24 फरवरी को एवं सहायक शिक्षक के लिए 25 फरवरी को वाॅक इन इंटरव्यूह का आयोजन किया जाएगा। भर्ती के संबंध में विज्ञापन, नियम-शर्तें तथा अन्य जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क एवं कोरबा जिले के वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट कोरबा डाॅट जीओव्ही डाॅट इन का अवलोकन कर सकते हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध

                          अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने संवेदनशील मामलों में संबंधित...

                          Related Articles

                          Popular Categories