कोरबा: वार्ड क्र. 42 एवं 11 में चलाया गया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान… कांग्रेस पदाधिकारी घर घर जाकर लोगों को छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याण्कारी योजना के बारे में दे रहें जानकारी

              कोरबा (BCC NEWS 24): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है जो कि 26 जनवरी से कोरबा, कुसमुण्डा, बालको व दर्री ब्लॉक में प्रतिदिन अलग-अलग वार्ड में कांग्रेस पदाधिकारी घर घर पहुंचकर हाथ से हाथ से जोड़ो अभियान को सफल बनाने में जूटे हुए है। आज बालको ब्लॉक के प्रभारी श्यामसुंदर सोनी के नेतृत्व में वार्ड क्र. 42 एवं कोरबा ब्लॉक के प्रभारी राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में वार्ड क्र. 11 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया। इस मौके पर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारी असली पहचान है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार हमारी संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने बेहतर कार्य कर रही है साथ ही नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कार्य कर रही है। हमारी कांग्रेस सरकार ने इन चार वर्षो में  जनकल्याण के नए सोपान तय किए है।

              बालको ब्लॉक प्रभारी श्यामसुंदर  सोनी ने वार्ड क्र 42 के रूमगडा व शिवनगर  में  घर घर जाकर छत्तीसगढ़  सरकार के जनकल्याण्कारी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, गोधन न्याय योजना, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, सहकारिता एवं कृषक कल्याण योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, धंवतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, मुख्यमंत्री मितान योजना आदि का जानकारी दिया।

              इन दोनो वार्ड में प्रमुख रूप से बालको ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, सुरेन्द्र लांबा, पार्षद दिनेश सोनी, बच्चूलाल मखवानी, बनवारी पाहुजा, मनोज यादव, बंटी शर्मा, मुकेश राठौर, प्रदीप पुरायणे, शफीक कुरैशी, प्रभात डडसेना, आबिद खान, मनोज कश्यप, देवकी नंदन ठाकुर, पोषक वर्मा, विजय धीवर, आरती दास, सोनी कर्ष सोनिया कुर्रे, गुलशन साहू, यश कुमार सोनी, हरिश चन्द्र मानिकपुरी, लक्ष्मी पाटले, गीता सारथी, सुन्नत महंत, गोमती साहू, विशाखा, आगर बाई, विद्या शुक्ला, राधाबाई यादव, जीवेश कुमार श्रीराम साहू, महताब आलम, रेणु यादव, पिंकी मुण्डा, सुशीला यादव, फुलबाई, मेहरूननिशा मंतोष केंवट, अलीफुल फुलमती, जोरो बाई, उपासी उरांव, दुकाला साहू, द्वास बाई, हीराबाई, शशीप्रभा दुबे, रूपा यादव, बंधन कुंवर, रेशमा जायसवाल, शशी यादव आदि उपस्थित थे।

              हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के कोरबा प्रभारी राजकिशोर प्रसाद एवं ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने बताया कि आज सोमवार को वार्ड क्र. शारदा विहार गार्डन के पास से प्रातः 11ः00 बजे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रारंभ होगी। कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस सेवादल, पार्षद, एल्डरमेन, पार्षद प्रत्याशी, जोन, वार्ड, बुथ पदाधिकारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories