कोरबा: सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था से किसान को मिला सुविधा और भरोसा

              • ऑनलाइन टोकन से आसान हुई धान खरीदीः- किसान श्री बृजलाल राठिया

              कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा विकासखण्ड के केराकछार ग्राम के प्रगतिशील किसान श्री बृजलाल राठिया के लिए इस वर्ष की धान खरीदी एक सकारात्मक और सहज अनुभव रही। शासन द्वारा लागू की गई त्वरित, पारदर्शी व ऑनलाइन टोकन आधारित धान खरीदी व्यवस्था ने उन्हें समय पर, बिना परेशानी के अपनी उपज बेचने का अवसर प्रदान किया।

              आज श्री राठिया ने कोरकोमा उपार्जन समिति में 100 क्विंटल धान  का विक्रय किया। यह इस खरीदी सत्र में उनका दूसरा चरण का विक्रय है। इससे पूर्व वे 80 क्विंटल धान समिति में विक्रय कर चुके हैं। इस प्रकार इस खरीदी सत्र में अब तक वे कुल 180 क्विंटल धान शासन को विक्रय कर चुके हैं। उनके पास कुल 12 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे परिश्रमपूर्वक धान की खेती करते हैं। पिछले वर्ष भी उन्होंने 205 क्विंटल धान का सफल विक्रय किया था।

              श्री बृजलाल राठिया बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन मिलने से पहले जहां अनिश्चितता बनी रहती थी, वहीं अब तय तारीख पर धान खरीदी होने से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि मेहनत की सही कीमत मिलने का भरोसा भी मिला है। समिति में धान की तौल, पंजीयन और खरीदी की पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं किसान अनुकूल रही।
              यह व्यवस्था किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। शासन की मंशा के अनुरूप धान खरीदी प्रणाली अब किसान-हित में अधिक सुगम, पारदर्शी और विश्वासपूर्ण बन रही है, जिससे किसान अपने श्रम का उचित मूल्य प्राप्त कर पा रहे हैं और भविष्य के प्रति आश्वस्त महसूस कर रहे हैं।  


                              Hot this week

                              रायपुर : गजमार पहाड़ मंदिर बनेगा रायगढ़ का नया धार्मिक पर्यटन आकर्षण

                              51 फीट ऊंची भव्य कांस्य बजरंगबली प्रतिमा स्थापना हेतु...

                              रायपुर : सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण

                              प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर...

                              Related Articles

                              Popular Categories