कोरबा: कैरेक्टर पर शक के चलते पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, पति ने पहले डंडे से सिर पर वार किया, फिर दीवार पर दे मारा सिर, आरोपी गिरफ्तार

              कोरबा: जिले में पति ने कैरेक्टर पर शक के चलते पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पहले डंडे से पत्नी के सिर पर वार किया, फिर सिर दीवार में पटक दिया। जिससे गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पसान थाना क्षेत्र के सारिसमार गांव की है।

              जानकारी के अनुसार, नन्नू कूजूर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, 9 मार्च 2026 की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच वो अपने चाचा राजूलाल कूजूर के घर से मुर्गा-भात खाकर अपने घर लौट गया था। उसी रात राजूलाल कूजूर और उनकी पत्नी उर्मिला बाई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

              गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत

              विवाद के दौरान आरोपी राजूलाल ने लकड़ी के डंडे (बहिंगा) से पत्नी के सिर पर वार किया और उसका सिर दीवार में भी पटक दिया। इससे उर्मिला बाई को गंभीर चोटें आईं और घटना स्थल पर ही उर्मिला बाई की रात करीब 3 बजे मौत हो गई।

              अगले दिन 10 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे आरोपी ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर नन्नू मौके पर पहुंचा, जहां उर्मिला बाई मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उसके सिर और मुंह पर गंभीर चोट के निशान थे। घर की दीवार पर भी खून के निशान पाए गए।

              पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

              शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजूलाल कूजूर (37) निवासी सारिसमार के खिलाफ अपराध क्रमांक 58/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

              पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चरित्र शंका के कारण पत्नी को डंडे से मारकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : सूर्य की रोशनी से रोशन होगा घर, घटेगा बिजली बिल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

                              कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच...

                              रायपुर : जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल

                              सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पररायपुर (डॉ. दानेश्वरी...

                              Related Articles

                              Popular Categories