कोरबा : शराब पीने पैसे नहीं दी पत्नी, पति ने लगाई फांसी, घर पर लटकी मिली लाश; बेटी भी कर चुकी है खुदकुशी

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घर के मयार पर फंदे से लटकी लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागर का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अशोक यादव (40) है। मोती सागर पर निवासी अशोक यादव बढ़ई का काम करता था। छोटे-मोटे काम लेकर पैसा कमाता था, लेकिन पैसे को वह शराब पीकर उड़ा देता था।

              कोरबा में शराब पीने पैसे नहीं दी पत्नी, पति ने लगाई फांसी

              फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

              दरअसल, बुधवार की सुबह 10:00 बजे लगभग अशोक यादव की पत्नी काम पर जा रही थी। इस दौरान अशोक ने शराब पीने के नाम से पैसे मांगे। उसकी पत्नी के पास पैसे नहीं थे, उसने कहा कि काम से वापस लौटने के बाद पैसे दूंगी, लेकिन उसे सब्र नहीं हुआ। उसकी पत्नी के आते तक फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

              अशोक फांसी के फंदे पर लटका मिला

              मृतक अशोक यादव के परिजन रामभुवन यादव ने बताया कि बच्चे स्कूल गए हुए थे। वहीं पति-पत्नी ही घर पर थे, जब उसकी पत्नी चीख-पुकार मचाने लगी, तब मौके पर पहुंचे। इस दौरान अशोक फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसकी सूचना तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।

              छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

              छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

              एक साल पहले बेटी भी कर चुकी है खुदकुशी

              मृतक अशोक यादव की 1 लड़की और 2 लड़के हैं, जिसमें एक बड़ी लड़की 1 साल पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी। रोजी-मजदूरी कर पत्नी ने परिवार का भरण पोषण करती है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : मछुआ सहकारी समिति मर्यादित एतमा बसाहट अंतर्गत मतदाता सूची प्रकाशित

                              दावा-आपत्ति 27 मार्च तक आमंत्रितकोरबा (BCC NEWS 24): आदिवासी...

                              Related Articles

                              Popular Categories