KORBA: दर्दनाक सड़क हादसे ने पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर घायल, दोनों बेटियां सुरक्षित, ईद मनाकर बिलासपुर से कोरबा लौट रहा था परिवार, सड़क पर गिरे सामान को उठाते वक्त तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

        कोरबा: जिले के पाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से 39 वर्षीय शबीना तरन्नुम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति शेख सद्दाम (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि उनकी दोनों बेटियां सुरक्षित बच गईं।

        जानकारी के अनुसार, मानिकपुर बस्ती में रहने वाला परिवार ईद मनाकर बिलासपुर से कोरबा लौट रहा था। पाली मुख्य मार्ग पर चलते समय बाइक से कुछ सामान सड़क पर गिर गया। शबीना उसे उठाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं, पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इसके बाद वाहन की चपेट में उनके पति भी आ गए।

        एक्सीडेंट का शिकार हुआ परिवार

        एक्सीडेंट का शिकार हुआ परिवार

        बच्चियों की परीक्षा थी इस लिए लौट रहा था परिवार

        हादसा इतना भयावह था कि शबीना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल शेख सद्दाम को तुरंत बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, वहीं वाहन चालाक फरार है।

        दोनों बच्चियों की सोमवार को परीक्षा थी, इसी वजह से परिवार रविवार को ही वापस लौट रहा था। हादसे के बाद बच्चियां सहमी हुई हैं, लेकिन सुरक्षित हैं।

        सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पाली थाना प्रभारी नागेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

        इस हादसे ने एक खुशहाल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ईद की खुशी पल भर में मातम में बदल गई।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

                पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति महिलाओं, बच्चों एवं...

                Related Articles

                Popular Categories