Wednesday, February 11, 2026

            कोरबा: सतरेंगा में आदिवासी युवक पर जंगली सुअर का हमला, नुकीले दांत से सीने पर वार कर किया घायल, अस्पताल में इलाज जारी

            कोरबा: जिले के बालको वन परिक्षेत्र के सतरेंगा क्षेत्र में एक आदिवासी युवक पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। काशीपानी निवासी 35 वर्षीय प्रताप सिंह मंझवार शनिवार सुबह जंगल में वनोपज संग्रह कर रहा था।

            घटना उस समय हुई जब कुछ शिकारी तीर-धनुष से जंगली सुअर का शिकार कर रहे थे। शिकारियों के तीर लगने से आक्रोशित सुअर ने झाड़ी में वनोपज बीन रहे प्रताप पर हमला कर दिया। सुअर ने अपने नुकीले दांत से प्रताप के सीने के दाहिने हिस्से पर वार किया।

            कोरबा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक का इलाज जारी है।

            कोरबा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक का इलाज जारी है।

            शिकारी घायल प्रताप को वहीं छोड़कर भाग गए। जंगल में मौजूद अन्य ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। 108 एम्बुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। वन विभाग की टीम भी मौके पर नहीं पहुंची।

            परिजन घायल प्रताप को मोटरसाइकिल से कोरबा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वर्तमान में प्रताप का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि सुअर के दांत का हमला सीने के दाहिनी तरफ हुआ है।


                          Hot this week

                          रायपुर : गिरवानी और कन्हर एनीकट के लिए 7.69 करोड़ स्वीकृत

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग...

                          कोरबा: उद्यमिता जागरूगता शिविर कार्यक्रम संपन्न

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,...

                          रायपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

                          मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412...

                          Related Articles

                          Popular Categories