कोरबा: श्रम विभाग की सहायता से लीला महंत की बेटी की पढ़ाई को मिला संबल

            कोरबा (BCC NEWS 24): आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार मजदूरी पर निर्भर है। सीमित आय के कारण बेटी की आगे की पढ़ाई का खर्च जुटाना उनके लिए कठिन हो रहा था।

            इसी दौरान उन्हें श्रम विभाग की शिक्षा सहायता योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की जानकारी मिलने पर श्रीमती महंत ने आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उनकी बेटी की शिक्षा के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिली। इस सहायता से बेटी को आगे की पढ़ाई जारी रखने में सहारा मिला है। श्रीमती लीला महंत ने इस सहयोग के लिए श्रम विभाग और शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


                          Hot this week

                          रायपुर : डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं – राज्यपाल रमेन डेका

                          खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल...

                          रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर को

                          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की...

                          रायपुर : सेवा की कहानी : पीएमएफएमई योजना से राइस मिल खोलने का सपना हुआ साकार

                          व्यवसाय को मिला विस्तार और बढ़े रोजगार के अवसररायपुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories